
तुम से तुम तक : आर्य (शरद केलकर) और अनु (निहारिका चौकसे) का टकराव, मतभेद दूर करने के लिए आर्य ने थमाया माफ़ीनामा, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।
आर्य और अनु की ज़िंदगी तेज़ी से बदल रही है और हालात और गम्भीर होने वाले हैं। अनु, आर्य से नाराज़ है और आर्य को यह ठीक नहीं लगता।अनु, आर्य को नज़रअंदाज़ करती है और इस पर आर्य उसे अपने केबिन में काम के बहाने बुलाता है।
यहाँ वह अनु से एक पत्र लिखने को कहता है।आर्य और अनु का माफ़ीनामा ड्रामाअनु तैयार हो जाती है लेकिन जल्द ही आर्य बताता है कि वह शर्मा परिवार के लिए माफ़ीनामा लिखवाना चाहता है। यह सुनकर अनु भड़क जाती है और इनकार कर देती है।
अनु, आर्य से कहती है कि वह ऐसा न करे और ग़ुस्से में चली जाती है।अब सवाल ये है — क्या आर्य, अनु से माफ़ी जीत पाएगा?क्या इस माफ़ीनामे के साथ आर्य का अनु के लिए बड़ा प्यार का इज़हार भी होगा?
स्टे ट्यून फॉर मोर एक्साइटिंग अपडेट्स ऑनली ऑन टेलीएक्सप्रेस डॉट कॉम।