वसुधा: करिश्मा की वापसी से चौहान परिवार में हड़कंप, कंट्रोल के लिए रखी कड़ी शर्त!

वसुधा: करिश्मा ने चौहान हाउस में मचाया बवाल, देव (अभिषेक शर्मा) और वसुधा (प्रिया ठाकुर) संकट संभालने में जूझे, करिश्मा खतरनाक इरादों के साथ चौहान हाउस में धमाकेदार वापसी करती है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ घर में प्रवेश करती है, यह जानते हुए भी कि परिवार उससे नफरत करता है। इसके बावजूद वह अपनी शर्तों पर एंट्री लेकर सबको हैरान कर देती है।

सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब वह दावा करती है कि प्रभात अब इस दुनिया में नहीं है और सबूत के तौर पर अस्थियों का कलश भी लेकर आती है, जिससे परिवार स्तब्ध रह जाता है।

देव यह देखकर पूरी तरह टूट जाता है और सच्चाई स्वीकार नहीं कर पाता। वसुधा भी अपना संतुलन खो देती है और करिश्मा के इरादों पर सवाल उठाती है। सबूत होने के बावजूद कोई भी पूरी तरह उस पर भरोसा नहीं करता। मामला तब और गंभीर हो जाता है जब करिश्मा एक सुसाइड लेटर पेश करती है और दावा करती है कि प्रभात ने आत्महत्या की।

यह खुलासा सबको और भी झकझोर देता है, लेकिन देव इसे आसानी से मानने से इंकार कर देता है।सच्चाई जानने के लिए अविनाश एक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को बुलाता है, जो उस लेटर की तुलना प्रभात की पुरानी लिखावट से करता है। एक्सपर्ट पुष्टि करता है कि लिखावट मेल खाती है, जिससे परिवार गहरे सदमे में आ जाता है। फिर भी देव को कुछ गड़बड़ महसूस होती है और उसे शक होता है कि करिश्मा कोई बड़ा खेल खेल रही है।

करिश्मा ने संभाली कमान, परिवार के सामने रखी सख्त शर्ततनाव बढ़ने के बीच करिश्मा अपने असली इरादे जाहिर करती है। वह चौहान परिवार और उनकी संपत्ति पर पूरा नियंत्रण चाहती है। वह देव के सामने कड़ी शर्त रखती है और उसे प्रॉपर्टी के कागज़ों पर साइन करने के लिए मजबूर करती है। करिश्मा साफ कर देती है कि अगर देव उसकी शर्तें मानता है, तभी वह सहयोग करेगी और परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

देव खुद को मजबूर और दुविधा में पाता है। अपनी मां और परिवार की सुरक्षा के लिए वह करिश्मा की मांग मानने पर विचार करने लगता है। वसुधा चिंतित खड़ी रहती है, क्योंकि उसे करिश्मा की चालों में खतरा नजर आता है और डर है कि परिवार किसी बड़े जाल में फंस रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या देव और वसुधा करिश्मा की सच्चाई उजागर कर पाएंगे और हालात पर फिर से काबू पा सकेंगे। आने वाले एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा, इमोशनल मोमेंट्स और ताकत की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी।