कुमकुम भाग्य : प्रार्थना की प्रेग्नेंसी की खबर, खुशी से झूमा शिवांश!!

कुमकुम भाग्य: प्रार्थना की प्रेग्नेंसी की खबर, शिवांश (नमिक पॉल) ने प्रार्थना (प्रणाली राठौड़) पर लुटाया प्यार ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप कुमकुम भाग्य कहानी में बड़ा धमाका लेकर आ रहा है।शिवांश और प्रार्थना फिर से एक ही छत के नीचे रहने लगे हैं, जिससे बुआ माँ और सोनलिका तिलमिला उठी हैं।

सोनलिका और बुआ माँ लगातार प्लानिंग-प्लॉटिंग कर रही हैं ताकि प्रार्थना को घर से निकालकर शिवांश पर पूरा कब्ज़ा जमा सकें।शिवांश और प्रार्थना की प्रेग्नेंसी ने पलट दिया खेल लेकिन उनकी सारी चालें तब बेकार हो जाएँगी जब प्रार्थना की प्रेग्नेंसी का ट्विस्ट सामने आएगा।

प्रार्थना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर शिवांश खुशी से झूम उठेगा और बच्चे जैसा बर्ताव करेगा। वह अपनी खुशी पर काबू ही नहीं रख पाएगा। बुआ माँ और सोनलिका सदमे में रह जाएँगी, जबकि शिवांश प्रार्थना को बाहों में भर लेगा और उसकी कोई बात मानने से इनकार कर देगा।

वह वादा करेगा कि अब प्रार्थना को खूब लाड़-प्यार देगा।जुड़े रहिए और देखिए आगे की कहानी केवल tellyexpress.com पर।