तुम से तुम तक : अनु के परिवार पर रघु का अत्याचार, आर्य बना हीरो सेवियर!!

तुम से तुम तक : रघु की वापसी अनु (निहारिका चौकसे) के परिवार को सताने के लिए, आर्य (शरद केलकर) की हीरोइक एंट्री ने परिवार को बचाया ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा ट्विस्ट और धमाका लेकर आ रहा है।

आर्य और अनु की कहानी अब ज़्यादा इंटेंस हो चुकी है। आर्य ने अनु की शादी रोक दी और रघु का सच सबके सामने ला दिया।आर्य ने ये सब जानबूझकर किया ताकि अनु को रघु के जाल में फँसने से बचाया जा सके। वहीं, रघु इस बात से बुरी तरह गुस्से में है।

रघु बनाम आर्य का आमना-सामना, रघु अब अनु और उसके परिवार को सताने वापस लौट आया है। वह उन्हें दुकान छीनने की धमकी देता है। अनु परेशान हो जाती है।

रघु शर्मा परिवार का अपमान करने के लिए उनके घर में तोड़फोड़ करने लगता है। लेकिन तभी आर्य की धांसू एंट्री होती है।आर्य रघु को चेकमेट करता है और बड़ा खुलासा करता है कि उसने ही दुकान खरीद ली है, अब कोई भी शर्मा परिवार को तंग नहीं कर सकता।

आर्य अनु और उसके परिवार का हीरो सेवियर बन जाता है, जबकि रघु को करारी हार मिलती है।जुड़े रहिए और देखिए आगे की कहानी केवल tellyexpress.com पर।