क्योंकि सास भी कभी बहू थी : मिहिर ने अंगद और मिताली का रिश्ता पक्का किया, तुलसी ने किया विरोध!!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी : तुलसी (स्मृति ईरानी) मिहिर के फैसले के ख़िलाफ़, अंगद (रोहित सुचांती) और मिताली की शादी पर नया बवाल, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।

तुलसी परेशान है क्योंकि मिहिर वापस तो आए हैं, लेकिन सिर्फ़ अपने बच्चों को सेट करने और फिर जाने के लिए। मिहिर ने मन बना लिया है और अब वे अंगद और मिताली का रिश्ता तय करने की सोचते हैं।

मिहिर जब अंगद से मिताली से शादी की बात करते हैं तो अंगद चौंक जाता है, लेकिन वह अपने पापा को कुछ कह नहीं पाता। अंगद और मिताली की शादी तयजैसे ही शादी की बात होती है, अंगद को तुरंत वृंदा याद आ जाती है। मिहिर पूछते भी हैं कि क्या उसे कोई और पसंद है, लेकिन अंगद इंकार कर देता है।

मिहिर अब अंगद और मिताली की शादी तय कर देते हैं और अंगद भी मना नहीं कर पाता।दूसरी तरफ तुलसी एक बार फिर मिहिर के फ़ैसले के ख़िलाफ़ खड़ी हो जाती है, क्योंकि उसे पता है कि अंगद को वृंदा पसंद है और वह भी अच्छी लड़की है।

अब देखना होगा कि इस नए मोड़ से आगे क्या तूफ़ान खड़ा होता है। क्या अंगद अपनी मोहब्बत के लिए आवाज़ उठा पाएगा?