
तुम से तुम तक : जालंदर ने शारदा को बनाया निशाना ताकि आर्या (शरद केलकर) छुपने की जगह से बाहर आए, नील बना कठपुतली, कलर्स का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।
आर्या इस समय जालंदर से बचने के लिए छुपा हुआ है और झेंडे ने उसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। झेंडे हर संभव कोशिश कर रहा है कि आर्या की लोकेशन किसी को न पता चले, लेकिन नील अनू को इस्तेमाल करके आर्या तक पहुँचने की कोशिश में है।
अनू खुद परेशान है और सच्चाई से अनजान, लेकिन इस बार नील बेकाबू होकर सीधे आर्या के घर पहुँच जाता है। नील और आर्या का अगला बड़ा टकरावनील घर में घुसकर आर्या के कमरे में झाँकने ही वाला होता है कि शारदा उसे पकड़ लेती है। नील बहाना बनाकर निकलने की कोशिश करता है।
वहीं दूसरी ओर, जालंदर इस मौके का फ़ायदा उठाकर शारदा को निशाना बनाने वाला है ताकि आर्या अपने छुपने की जगह से बाहर आ जाए।क्या शारदा की ज़िंदगी सच में खतरे में है? क्या आर्या अपनी माँ की सुरक्षा के लिए सामने आएगा?