क्योंकि सास भी कभी बहू थी : मंच पर मिहिर-तुलसी का मिलन, नोइना की मुसीबतें बढ़ीं!!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी : मिहिर और तुलसी (स्मृति ईरानी) का साथ देख नोइना (बरखा बिष्ट) के होश उड़ें, अलगाव की साज़िश शुरू, स्टार प्लस के लोकप्रिय डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी में कहानी एक बड़ा मोड़ लेने वाली है।

मिहिर को बेस्ट बिज़नेसमैन अवॉर्ड मिलने वाला है। नोइना इस उपलब्धि से बेहद खुश है और इवेंट में उनके साथ जाने को लेकर उत्साहित है। वो मिहिर के साथ कंपनी को रिप्रेज़ेंट करने का सपना देख रही है और इसी खुशी में काली साड़ी पहनकर तैयार होती है।

वहीं तुलसी असमंजस में है कि उसे मिहिर के साथ इस कार्यक्रम में जाना चाहिए या नहीं, क्योंकि मिहिर उससे नाराज़ है। लेकिन शोभा उसे समझाती है और तैयार करके ले जाती है। मिहिर और तुलसी साथ में इवेंट में पहुंचते हैं। मिहिर अवॉर्ड लेते समय ये सम्मान तुलसी को समर्पित करता है, जिसे देखकर नोइना जल-भुन उठती है।

मिहिर-तुलसी को अलग करने की साज़िश में जुटी नोइनास्टेज पर तुलसी और मिहिर को हाथों में हाथ डाले देखकर नोइना अपना आपा खो बैठती है और ग़ुस्से में घर लौट आती है। वह तय कर लेती है कि इस बार वह मिहिर को खोने नहीं देगी।

नोइना कसम खाती है कि किसी भी कीमत पर तुलसी और मिहिर को अलग कर देगी। इसके लिए वह परिधि के साथ हाथ मिलाने को तैयार हो जाती है ताकि दोनों के बीच गलतफहमियाँ पैदा की जा सकें।

क्या नोइना और परिधि अपनी चाल में कामयाब होंगी या मिहिर-तुलसी का रिश्ता फिर मज़बूत होगा?जानने के लिए जुड़े रहें tellyexpress.com के साथ!