मंगल लक्ष्मी : करन और लक्ष्मी की दुश्मनी की शुरुआत, करन ने नौकरी से निकाला!!

मंगल लक्ष्मी : करन (मनन जोशी) और लक्ष्मी (सानिका अमित) आमने-सामने, करन ने नौकरी से बाहर किया, कलर्स के लोकप्रिय डेली सोप मंगल लक्ष्मी में कहानी एक बड़ा मोड़ लेने जा रही है। लक्ष्मी अब कार्तिक से दूर चंडीगढ़ में अपनी नई ज़िंदगी शुरू कर चुकी है और बरखा के अंडर टेलर का काम कर रही है।

वह मेहनत से काम कर रही है और अपने अतीत को भूलने की कोशिश कर रही है। जल्द ही एक नया किरदार एंट्री लेता है, जो लक्ष्मी की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करेगा। करन लक्ष्मी का नया बॉस है, लेकिन उनकी पहली मुलाकात ही गलतफ़हमी से भरी होती है। लक्ष्मी बिना यह जाने कि करन मालिक है, उससे उलझ जाती है और उसे अपमानित कर देती है।

करन लक्ष्मी से पहले ही चिढ़ा हुआ था और फिर लक्ष्मी एक और गलती कर देती है—वह उसके डिज़ाइनर कपड़ों पर खाना गिरा देती है।करन और लक्ष्मी की टक्कर, लक्ष्मी माफ़ी मांगने की कोशिश करती है लेकिन करन उस पर बरस पड़ता है। वह गुस्से में उसका चश्मा तोड़ देता है और उसे नौकरी से निकालने की धमकी देता है।लक्ष्मी घबरा जाती है।

करन टर्मिनेशन लेटर पर साइन करता है और उसे लक्ष्मी के सामने फेंक देता है। तभी बरखा वहाँ आ जाती है।बरखा करन को रोकती है क्योंकि उसके अपने फायदे जुड़े हैं। उसे पता है कि लक्ष्मी टैलेंटेड है और वह उसका फायदा उठाना चाहती है।

आने वाले एपिसोड्स में इस टक्कर के और कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें tellyexpress.com के साथ!