क्योंकि सास भी कभी बहू थी : परिधि ने मिहिर और तुलसी के बीच छेड़ा युद्ध, नोइना से कहा मौका भुनाने को!!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी : परिधि ने मिहिर और तुलसी (स्मृति ईरानी) के बीच डाला जहर, नोइना (बरखा बिष्ट) ने उठाया फायदा, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।

मिहिर अपनी बेटी परिधि का साथ देने के लिए अजय के खिलाफ केस दर्ज करता है। तुलसी जानती है कि परिधि खेल खेल रही है। वह मिहिर को सच्चाई बताने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर उसकी एक नहीं सुनता।

परिधि आग में घी डालते हुए मिहिर से कहती है कि तुलसी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह उसकी सगी बेटी नहीं है।परिधि के कारण मिहिर और तुलसी के बीच कड़वी जंग, मिहिर भी नाराज़ हो जाता है और तुलसी को चेतावनी देता है कि वह इस मामले से दूर रहे। तुलसी आहत हो जाती है यह देखकर कि मिहिर, परिधि पर आँख मूंदकर भरोसा कर रहा है और उसे एक बाहरी कहकर ठुकरा रहा है।

मिहिर और तुलसी की जंग शुरू हो चुकी है, वहीं परिधि नोइना से कहती है कि इस मौके का फायदा उठाकर वह मिहिर की ज़िंदगी में अपनी जगह बनाए।परिधि नोइना से कहती है कि उसे मिहिर के लिए उसकी भावनाओं का पता है और वह उसका समर्थन करती है।

अब देखना होगा कि तुलसी अपनी ज़िंदगी की इस दोहरी मुसीबत से कैसे निपटेगी और आगे कौन सा नया ड्रामा सामने आएगा।और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com के साथ।