
तुम से तुम तक : नील ने अनु (निहारिका चौकसी) के लिए की खास कोशिश, अब बनेगा लव ट्रायंगल का स्यापा, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है। नील और अनु एक ही ऑफिस में काम करते हैं, जबकि अनु का ध्यान सिर्फ आर्या पर रहता है और वह बाकी चीज़ों पर गौर नहीं करती।
नील को अनु में गहरी दिलचस्पी है और वह उसके लिए मेहनत करता है। वह छुट्टी के दिन भी ऑफिस पहुँच जाता है और अनु को बाहर चलने का ऑफर देता है।
आर्या, अनु और नील का लव ट्रायंगल तड़कानील ये सब इसलिए कर रहा है क्योंकि उसे अनु पसंद है, लेकिन अनु इस बारे में सोच भी नहीं सकती क्योंकि उसके मन में सिर्फ आर्या है।
अब सवाल ये है कि नील सच में अनु से प्यार करता है या फिर वह मीरा का मोहरा है, जो अनु को आर्या से दूर करने की चाल चल रहा है। आगे की कहानी में कौन सा नया ड्रामा सामने आएगा?
और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com के साथ।