
क्योंकि सास भी कभी बहू थी : तुलसी (स्मृति ईरानी) ने मिहिर की वफ़ादारी पर उठाया सवाल, नोइना (बर्खा बिष्ट) ने डाला आग में घी, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा धमाका लाने वाला है।
तुलसी और मिहिर का रिश्ता अब तक परफेक्ट रहा है और दोनों को पावर कपल कहा जाता है, लेकिन अब कहानी में नोइना की एंट्री सब बदल देगी। नोइना और मिहिर की दोस्ती बनी प्यार, नोइना, मिहिर को चाहती है और अपने एकतरफ़ा प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसने विक्रम का शादी का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया।अब नोइना और मिहिर की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार का रूप लेने लगी है।
तुलसी को यह महसूस होने लगता है लेकिन वह मिहिर पर शक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। आख़िरकार तुलसी, मिहिर को सावधान करना चाहती है और उससे नोइना के साथ उसकी दोस्ती पर सवाल पूछती है। यह सुनकर मिहिर हैरान रह जाता है और तुलसी से पूछता है कि क्या वह उसकी वफ़ादारी पर शक कर रही है।
इस तरह तुलसी और मिहिर के बीच पहली बार तकरार होती है और यह आने वाले तूफ़ान की शुरुआत है। अब देखना होगा कि क्या नोइना सचमुच तुलसी और मिहिर के बीच दरार डालने में कामयाब होगी। आगे की और दिलचस्प अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com पर।