मंगल लक्ष्मी: आदित की अचानक बढ़ी दौलत पर मंगल को शक, ‘पहला स्वाद’ पर हुए हमले से जोड़ती है कड़ी!!

मंगल लक्ष्मी: मंगल (दीपिका सिंह) आदित (नमन शॉ) से उसकी अचानक बढ़ी दौलत को लेकर सवाल करती है और उसे अपने बिज़नेस पर हुए हमले से जुड़ा मानती है, आने वाले एपिसोड में मंगल लक्ष्मी की कहानी एक बड़े टकराव की ओर बढ़ेगी, जहां मंगल और आदित के बीच शक और गुस्सा साफ नजर आएगा। मंगल को आदित की अचानक बढ़ी हुई दौलत पर शक होने लगता है।

वह उसे याद दिलाती है कि पिछले पांच सालों से वह किराए के घर में रह रहा था और उसकी आर्थिक स्थिति भी ज्यादा मजबूत नहीं थी। लेकिन अब अचानक वह करोड़ों रुपये और बड़े-बड़े प्लान्स की बात कर रहा है। यह बदलाव मंगल को चौंका देता है और वह सीधे उससे पूछती है कि ये पैसा आखिर आया कहां से।

मंगल को डर है कि कहीं पर्दे के पीछे कुछ गलत तो नहीं हुआ। उसे शक होने लगता है कि आदित का उसके फूड ब्रांड “पहला स्वाद” पर हुए हमले से कोई संबंध हो सकता है।उसकी कंपनी पर हुए हमले ने पहले ही उसके बिज़नेस और इमेज को काफी नुकसान पहुंचाया था। अब आदित की अचानक बढ़ी दौलत उसे और ज्यादा संदिग्ध लगती है, जैसे कि उसे इस पूरे मामले से फायदा हुआ हो।

आदित ने किया अपमान, मंगल ने दिया करारा जवाबमंगल के सवालों का शांत जवाब देने के बजाय आदित गुस्से और अहंकार में आ जाता है। वह मंगल का अपमान करने लगता है और उसके बिज़नेस चलाने की क्षमता पर सवाल उठाता है।वह कहता है कि मंगल उतनी पढ़ी-लिखी नहीं है और उसकी सफलता सिर्फ किस्मत या किसी के सहारे से मिली है। आदित यह भी कहता है कि एक औरत अकेले बिज़नेस नहीं चला सकती और पहले कपिल उसकी मदद करता था।

इतना ही नहीं, वह यह भी कह देता है कि अब वह खुद कंपनी संभालेगा और मंगल को घर पर रहकर परिवार पर ध्यान देना चाहिए।लेकिन मंगल उसकी बात मानने से साफ इनकार कर देती है। वह डटकर कहती है कि “पहला स्वाद” उसकी अपनी मेहनत और लगन से खड़ा हुआ है।

वह आदित को याद दिलाती है कि उसने जो दर्द और संघर्ष उसे दिए, उन्हीं ने उसे मजबूत बनाया और अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया।आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मंगल आदित की सच्चाई का पता लगा पाएगी और क्या उसका शक सही साबित होगा।