
तुम से तुम तक: आर्य (शरद केलकर) और अनु (निहारिका चौकसे) का मिलन भगवान के आशीर्वाद से तय ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आने वाला है।ऑफिस में अनु अपनी क्लाइंट प्रेज़ेंटेशन बेहतरीन तरीके से पूरी करती है और आर्य उसकी तारीफ़ करना चाहता है, लेकिन अनु उसे नज़रअंदाज़ कर देती है।
अनु इस बात से नाराज़ है कि आर्य फैमिली डिनर पर नहीं आया, वहीं आर्य उससे बात करने की कोशिश करता है। ऑफिस में अनु पहले से ही कई परेशानियों से जूझ रही है और मीरा भी उस पर गुस्सा निकाल रही है, ऐसे में वह आर्य से दूर रहने की कोशिश करती है।आर्य और अनु के मिलन की भविष्यवाणी उधर, आर्य की माँ एक ज्योतिषी से मिलती है और जानती है कि आर्य की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है और एक लड़की उसकी ज़िंदगी में कदम रखने वाली है।
आर्य की माँ यह जानकर भावुक और खुश हो जाती है। वह चाहती है कि आर्य जल्दी घर बसा ले और यह भविष्यवाणी उसे उम्मीद देती है।क्या यह आर्य और अनु की प्रेम कहानी की शुरुआत है, क्या यह रिश्ता जन्मों-जन्मों तक का है?और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए, सिर्फ़ tellyexpress.com पर।