
कुमकुम भाग्य : शिवांश (नमिक पॉल) ने सोनलिका से शादी का किया ऐलान, प्रार्थना (प्रणाली राठौड़) बनी शादी की प्लानर ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप कुमकुम भाग्य कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आने वाला है।
शिवांश और प्रार्थना एक ही छत के नीचे रह रहे हैं लेकिन प्रार्थना, शिवांश के प्यार को स्वीकार नहीं कर रही।प्रार्थना, शिवांश को मुश्किल में डाल रही है और अब शिवांश ने शर्त लगा ली है कि वह प्रार्थना से उसके सच्चे एहसासों को कबूल करवाएगा।
शिवांश और प्रार्थना के प्यार की नई चुनौती, शिवांश सोनालिका से शादी करने का ऐलान करता है। बुआ माँ बहुत खुश होती हैं और शादी की तारीख़ भी तय कर देती हैं, जबकि प्रार्थना जलन महसूस करती है।शिवांश यहीं नहीं रुकता, बल्कि आगे और कदम उठाता है और प्रार्थना को ही वेडिंग प्लानर बना देता है।
जी हाँ, शिवांश शादी की सारी तैयारियों की ज़िम्मेदारी प्रार्थना को देता है ताकि उसे उकसा सके और उसका प्यार बाहर आ सके।क्या शिवांश की यह चाल कामयाब होगी, या फिर इस शादी में कोई और बड़ा तूफ़ान आएगा?और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए, सिर्फ़ tellyexpress.com पर।