तुम से तुम तक : अनु ने आर्य के प्यार का लिया इम्तिहान, हवा में घुला प्यार!!

तुम से तुम तक : आर्य (शरद केलकर) और अनु (निहारिका चौकसे) की परफ़ेक्ट पार्टनरशिप, अनु ने लिया प्यार का टेस्ट ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है। आर्य और अनु की कहानी अब और गहरी होती जा रही है। यहाँ आर्य को रघुपति और उसके इरादों का पता चल चुका है, जो शादी के पीछे छिपे हैं।

आर्य ने कसम खाई है कि वह अनु की शादी विपिन से नहीं होने देगा और उसकी ज़िंदगी बर्बाद नहीं होने देगा।इसी वजह से आर्य हर वक़्त अनु के आसपास रहता है और शादी की तैयारियों में हिस्सा ले रहा है, वहीं अनु इस अटेंशन का मज़ा ले रही है।

शादी की तैयारियों के बीच खिला आर्य–अनु का प्यारअनु को साफ़ दिख रहा है कि आर्य उसके लिए कितना फ़िक्रमंद है और उसी फ़िक्र में कितना प्यार छुपा है। इसलिए अनु इस मौक़े का फ़ायदा उठाते हुए आर्य से अपने प्यार का इज़हार करवाने की कोशिश करती है।

अनु हर कदम पर आर्य के प्यार की परीक्षा लेती है और आर्य हर बार शानदार तरीक़े से पास हो जाता है। इससे न सिर्फ़ अनु को यक़ीन होता है बल्कि आर्य को भी एहसास होने लगता है कि उसका अनु से एक ख़ास रिश्ता है।

अब देखना यह है—क्या यह शादी का संकट आर्य को अपने दिल की बात मानने पर मजबूर कर देगा?आगे की धमाकेदार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ टैलीएक्सप्रेस डॉट कॉम से।