उड़ने की आशा : सायली ने तेजस और रेनुका पर निकाला गुस्सा, अपने लिए लिया बड़ा फैसला!!

उड़ने की आशा : सचिन (कंवर ढिल्लन) का गुस्सैल अवतार तेजस पर, रेनुका को चुकानी पड़ी सायली (नेहा हरसोरा) की गलती की क़ीमत स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप उड़ने की आशा कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहा है।

सचिन और सायली, सायली के बिज़नेस ऑर्डर पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन तेजस सब बर्बाद कर देता है।इस पर सचिन आग बबूला हो जाता है। वह तेजस पर नाराज़ होता है कि उसने अपनी गलती भी नहीं मानी और घर पर बड़ा तमाशा खड़ा हो जाता है।

सायली का तेजस पर कड़ा वारसचिन तेजस को मारने तक उठ खड़ा होता है और रेनुका उसे बचाने की कोशिश करती है। वहीं इस बार सायली पीछे हटने से साफ़ इनकार कर देती है। सायली डंके की चोट पर रेनुका और तेजस से उनकी गलती की भरपाई की माँग करती है और सीधे पैसे देने को कहती है।

परेश भी रेनुका से यही हुक्म देता है। तेजस और रेनुका सायली का यह बोल्ड अवतार देखकर हैरान रह जाते हैं।सचिन सायली की तारीफ़ करता है और उसके साहस की सराहना करता है। अब देखना होगा कि सायली अपने बिज़नेस का यह नुक़सान कैसे सँभालती है। आगे की धमाकेदार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए टैलीएक्सप्रेस डॉट कॉम से।