तुम से तुम तक : आर्या की माँ की विशेष मुलाक़ात अनु से, मीरा के उड़ गए होश!!

तुम से तुम तक : आर्या की माँ ने अनु (निहारिका चौकसे) से की खास मुलाक़ात और दिया आशीर्वाद, मीरा का डर हुआ सच, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। आर्या और अनु का प्यार परवान चढ़ रहा है और आर्या अब पहले से ज्यादा खुश रहने लगा है। उसकी माँ यह सब नोटिस करती है और बहुत प्रभावित होती है।

आर्या की माँ अब ऑफिस आती हैं और अनु से मिलने की इच्छा जाहिर करती हैं। यह सुनकर मीरा बुरी तरह घबरा जाती है।आर्या की माँ का अनु को मिला आशीर्वाद, मीरा इस मुलाक़ात को रोकने की कोशिश करती है और कहती है कि अनु तो बस एक कर्मचारी है, लेकिन आर्या की माँ ज़िद पर अड़ी रहती हैं।

आखिरकार अनु, आर्या की माँ से मिलती है और उनके आशीर्वाद लेती है। आर्या की माँ उससे मिलकर भावुक हो जाती हैं और कहती हैं कि वह हमेशा आर्या के साथ बनी रहे। अनु यह सुनकर हैरान और खुश दोनों होती है, जबकि मीरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाता है।

अब सवाल यह है कि आर्या की माँ के मन में क्या चल रहा है? क्या यह आर्या और अनु के मिलन की शुरुआत होगी? क्या मीरा का डर हकीकत में बदलकर कोई नया तूफ़ान खड़ा करेगा? आगे की धमाकेदार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए टैलीएक्सप्रेस डॉट कॉम से।