वसुधा : वसुधा चली अपनी मौत की ओर, देवांश से प्यार करने की सज़ा!

वसुधा : वसुधा (प्रिया ठाकुर) को अपने मालिक देवांश (अभिषेक शर्मा) से मोहब्बत करने की मिली खौफनाक सज़ा, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप वसुधा कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। वसुधा और देवांश के प्यार का सच हनुमंत के सामने आ जाता है। यह जानकर हनुमंत गुस्से से भर उठता है कि उसकी बेटी ने अपनी हदें पार कर दीं।

हनुमंत के मुताबिक, वसुधा एक नौकरानी है और उसे अपने मालिक देवांश से प्यार करने का कोई हक नहीं। चंद्रिका के प्रति अपनी वफादारी को सबसे ऊपर रखते हुए हनुमंत अपनी बेटी की जान लेने तक को तैयार है।

हनुमंत और वसुधा के आख़िरी जज़्बाती पलहनुमंत को जब सच पता चलता है तो वह वसुधा की विदाई उसकी मौत के साथ करने का फ़ैसला लेता है। वह वसुधा से कहता है कि वह दुल्हन की तरह तैयार हो जाए।

वसुधा अपने पिता की नीयत समझ जाती है, लेकिन फिर भी चुपचाप सहमति दे देती है। वसुधा अब अपनी मौत की ओर बढ़ रही है और कुछ कह भी नहीं पा रही।

क्या देवांश का प्यार सच में वसुधा के लिए जानलेवा साबित होगा?आगे क्या होगा, देखने के लिए जुड़े रहिए टैलीएक्सप्रेस डॉट कॉम से।