
तुम से तुम तक: मीरा ने आर्या (शरद केलकर) और अनु (निहारिका चौकसे) के बढ़ते प्यार में मचाई हलचल ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।आर्या और अनु का रिश्ता शादी वाले हादसे के बाद और मजबूत हो रहा है, लेकिन मीरा को यह बिल्कुल पसंद नहीं है।
मीरा, अनु और आर्या के खिलाफ है और उनके बीच गलतफहमी पैदा करने की योजना बनाती है। मीरा ऑफिस में अनु पर ताने कसना शुरू कर देती है, यहाँ तक कि वह उसके सहकर्मियों के सामने भी उसका अपमान करती है।
मीरा यहीं नहीं रुकती, वह अनु को मुश्किल काम और मीटिंग्स सौंप देती है, जो उसकी क्षमता से बाहर हैं।मीरा अनु को ज़बरदस्ती एक क्लाइंट मीटिंग में भेजती है जिसे अनु संभाल नहीं पाती और इसके पीछे आर्या का नाम जोड़ देती है।
आर्या और अनु की अगली बड़ी गलतफहमीजी हाँ, मीरा अनु को यह यकीन दिला देती है कि ये सब काम आर्या ही उसे दिलवा रहा है और अनु आहत महसूस करती है। अनु आर्या से नाराज़ हो जाती है और उससे बात करना बंद कर देती है।
वह दिखाती है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, जबकि आर्या इस सब से अनजान रहता है।क्या मीरा आर्या और अनु के बीच गलतफहमी पैदा करने में सफल हो जाएगी?