
क्योंकि सास भी कभी बहू थी : रणविजय के लिए परिधि (शगुन शर्मा) की चोरी, तुलसी (स्मृति ईरानी) ने लिया परिधि से हिसाब स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा धमाका करने वाला है। रणविजय और परिधि का गुप्त रिश्ता उसकी शादी अजय से होने के बाद भी जारी है।
अब परिधि बड़ा कदम उठाती है — वह अपनी सास इंद्रा के गहने चुरा लेती है ताकि रणविजय के लिए पैसे जुटा सके।परिधि की चोरी से मचा हंगामा परिधि की चोरी से घर में बड़ा बवाल मच जाता है। इंद्रा जब परिधि पर आरोप लगाती है तो मिहिर भड़क उठता है और अपनी बेटी का पक्ष लेते हुए उसे वापस विरानी हाउस ले आता है।
तुलसी और परिधि का अगला बड़ा टकराव तुलसी को परिधि पर शक होने लगता है, खासकर जब संध्या भी उसे परिधि के बारे में चेतावनी देती है। तुलसी परिधि को रणविजय से मिलते हुए पकड़ लेती है।अब तुलसी परिधि को रंगे हाथ पकड़ लेती है और सीधे उसका सामना करती है।
परिधि बेनकाब हो जाती है और कुछ भी नहीं कह पाती।आखिरकार परिधि सच उगल देती है और बताती है कि रणविजय उसका एक्स है और वह उसे वापस पाना चाहती है।अब सवाल ये है कि तुलसी परिधि के खिलाफ क्या कदम उठाएगी? आगे कौन सा बड़ा तूफ़ान आने वाला है?