उड़ने की आशा : रेणुका और सायली की माँ-बेटी कैमिस्ट्री जमी, आजी और परेश का परफेक्ट प्लान हिट!!

उड़ने की आशा : सायली (नेहा हरसोरा) और रेणुका की नई जुगलबंदी, आजी का प्लान हुआ सफल स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप उड़ने की आशा कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहा है। आजी यह प्रण लेती हैं कि रेणुका और सायली मिलकर उसका नवस पूरा करेंगी। इस प्रण के अनुसार सायली और रेणुका को एक-दूसरे से बंधकर रहना होगा।

रेणुका और सायली के हाथ आपस में बंध जाते हैं और उन्हें एक हफ्ते तक ऐसे ही साथ निभाना पड़ता है। आजी की यह डिमांड दोनों पर भारी पड़ती है। सचिन और देशमुख परिवार को पूरा यकीन होता है कि यह नामुमकिन है, लेकिन सायली और रेणुका इसे निभाने की कोशिश करती हैं।

रेणुका और सायली की नई बॉन्डिंगइस मिशन के दौरान रेणुका और सायली के बीच नोकझोंक और तकरार होती है, लेकिन वे ज्यादा कुछ कर नहीं पातीं और एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करने लगती हैं।धीरे-धीरे रेणुका और सायली एक-दूसरे को स्वीकारने लगती हैं और एक शांत रिश्ता बनने लगता है।

यह देखकर आजी और परेश खुश हो जाते हैं।असल में यह आजी और परेश का मास्टर प्लान था रेणुका और सायली को करीब लाने का, और यह काफी हद तक सफल हो गया।अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com पर।