
तुम से तुम तक : अनु (निहारिका चौकसे) के चरित्र पर उठे सवाल, ऑफिस में आर्य (शरद केलकर) को फँसाने का आरोप ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है। आर्य ने अनु और उसके परिवार को बचाकर रघु को करारी हार दी।रघु की शर्मा परिवार को डराने-धमकाने की सारी चालें नाकाम हो गईं और उसका खेल खत्म हो गया।
अनु इस सब से बेहद भावुक हो जाती है।अनु जानती है कि यह सब केवल आर्य की वजह से संभव हुआ और वह उसका धन्यवाद करती है। इसके बाद अनु दोबारा अपनी नौकरी जॉइन कर लेती है।ऑफिस में आर्य-अनु की केमिस्ट्री से उठे हंगामे मीरा अब तक आर्य और अनु की केमिस्ट्री को भांप चुकी है।
ऑफिस में उनके बीच कुछ रोमांटिक पल भी देखने को मिले।यह देखकर मीरा का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वह अनु के खिलाफ नया खेल शुरू करती है। मीरा ऑफिस में अनु के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ अफवाहें फैलाती है। इसके चलते अनु को सबके गुस्से और तिरस्कार का सामना करना पड़ता है।
अब देखना होगा कि क्या इस बार आर्य अनु का साथ देगा और उसके सम्मान की रक्षा करेगा?मीरा आगे कौन सा कदम उठाएगी ताकि आर्य और अनु के बीच दूरी बना सके?अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com पर।