उड़ने की आशा : तेजस बना कुली, सचिन ने लिया मज़ा सायली की सज़ा का!!

उड़ने की आशा : सायली (नेहा हारसोरा) ने गलती पर दी तेजस को सज़ा, सचिन (कंवर ढिल्लन) ने उठाया मज़ा स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप उड़ने की आशा कहानी में बड़ा ट्विस्ट और धमाल लाने वाला है। सायली को तेजस की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा और इस बार सायली ने तेजस से उसकी भरपाई मांगी।

रेणुका को बीच में आकर पैसे देने पड़े।परेश ने सोचा कि तेजस को और अच्छा सबक सिखाना चाहिए और उसने कहा कि तेजस को सायली की मदद करनी होगी। सायली और सचिन ने सिखाया तेजस को सबक सायली ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया।

उसने तेजस से भारी फूलों के बोरे उठवाए और अपनी माँ के घर तक पहुंचवाया। यही नहीं, उसने तेजस से फूलों की माला भी बंधवाई।तेजस को इन कामों में पसीने छूट गए जबकि सचिन इस सबको देखकर मज़े लेता रहा और तेजस पर हंसता रहा।

सायली तेजस को उसकी गलती का अहसास करवाने के लिए उसे सज़ा दे रही है। अब देखना होगा कि क्या तेजस अपनी गलती मानेगा या फिर सायली को और परेशान करेगा? जुड़े रहिए और देखिए आगे की कहानी केवल tellyexpress.com पर।