उड़ने की आशा : टिकू का परिवार तेजस को ब्लैकमेल करता है, तेजस गिरफ्तार!!

उड़ने की आशा : टिकू की वजह से बढ़ी मुसीबत, तेजस गिरफ्तारस्टा र प्लस का पॉपुलर डेली सोप उड़ने की आशा कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।तेजस अपना बिज़नेस चलाने की कोशिश करता है लेकिन हर बार कोई न कोई गलती कर बैठता है।

इस बार नई मुसीबत तब खड़ी होती है जब वह अपने बॉडीगार्ड टिकू को एक क्लाइंट से पैसे वसूलने भेजता है और वहाँ टिकू की बुरी तरह पिटाई हो जाती है। टिकू के परिवार ने तेजस को किया ब्लैकमेलटिकू घायल हो जाता है और अब उसका परिवार तेजस पर वार करता है।

वे तेजस से टिकू की चोटों का खर्चा उठाने की माँग करते हैं। तेजस मना कर देता है, लेकिन टिकू का परिवार गुंडों का है और वे तेजस को ब्लैकमेल करने लगते हैं। यहाँ तक कि उसे गिरफ्तार करवाने की धमकी तक दे डालते हैं।

क्या तेजस टिकू के इस जाल में फँस जाएगा? और इस बार उसे बचाने कौन आएगा — क्या सचिन?