वसुधा : देव ने व्रत रखा वसुधा के लिए, चंद्रिका का गुस्सा सातवें आसमान पर!!

वसुधा : देव (अभिषेक शर्मा) और वसुधा (प्रिया ठाकुर) का स्पेशल करवाचौथ सेलिब्रेशन, चंद्रिका ने उड़ेला ज़हर, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप वसुधा कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।व सुधा और देव की शादी आखिरकार हो चुकी है और देव की ज़िंदगी और खुशी के लिए चंद्रिका को वसुधा को बहू के रूप में स्वीकार करना पड़ा है।

चंद्रिका को वसुधा बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन मजबूरी में उसने उसे मान लिया है। अब करवाचौथ का त्योहार सेलिब्रेट हो रहा है।वसुधा और देव का करवाचौथ सेलिब्रेशन, वसुधा ने देव के लिए व्रत रखा है, जबकि देव ने भी वसुधा के लिए व्रत रखा है। दोनों एक रोमांटिक पल शेयर करते हैं।

वसुधा और देव एक-दूसरे का व्रत तोड़ते हैं और प्यार से एक-दूसरे को दुलार करते हैं, वहीं चंद्रिका ये सब देखकर आगबबूला हो जाती है। उसे ये बात हज़म नहीं होती कि उसका बेटा एक “नौकरानी” जैसी लड़की से इतना प्यार कर रहा है।

अब चंद्रिका अगला कदम क्या उठाएगी और आगे कहानी में कौन सा नया ड्रामा देखने को मिलेगा?ऐसे ही और धमाकेदार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए केवल tellyexpress.com के साथ!