वसुधा: देवांश का हनुमंत से बड़ा वादा, वसुधा से शादी की जिम्मेदारी उठाई!!

वसुधा : देवांश (अभिषेक शर्मा) ने हनुमंत से माँगा आशीर्वाद, वसुधा (प्रिया ठाकुर) संग अपने प्यार को दिया मंज़ूरी का रूप, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप वसुधा कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।वसुधा और देवांश का प्यार अब खुलकर सामने आ रहा है। दोनों एक साथ भविष्य के सपने देख रहे हैं लेकिन उस तक पहुँचने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना होगा।

हनुमंत, वसुधा और देवांश को रंगे हाथों पकड़ लेता है और इससे घर में बड़ा ड्रामा खड़ा हो जाता है। हनुमंत वसुधा से शर्मिंदा होता है।देवांश और वसुधा के प्यार की नई परीक्षा, देवांश वसुधा के खिलाफ एक भी बात सुनने को तैयार नहीं होता और इसीलिए वह हनुमंत के सामने हाथ जोड़ लेता है।

देवांश हनुमंत से वादा करता है कि वह वसुधा से शादी करेगा और उनका प्यार सच्चा है। वह यह भी कसम खाता है कि ज़रूरत पड़ने पर अपने परिवार के खिलाफ भी जाएगा।

हनुमंत मान तो जाता है लेकिन अंदर से डरता है आने वाले तूफ़ान से। उसे चंद्रिका की चालों का पता है और वह अपनी बेटी वसुधा के लिए चिंतित है। और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com के साथ।