
Gossips TV ने वीक 05, 2026 की बज़ रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले टीवी एक्टर्स और शोज़ की लिस्ट सामने आई है।इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहे टीवी एक्टर्स :पहले नंबर पर एक बार फिर प्रियंका चाहर चौधरी रहीं, जिनका बज़ स्कोर 5.94% रहा। ‘नागिन 7’ में उनकी दमदार मौजूदगी लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है।
दूसरे स्थान पर समृद्धि शुक्ला 5.08% के साथ रहीं, जिनकी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी को लेकर चर्चा तेजी से बढ़ी है।तीसरे नंबर पर नमिक पॉल 4.82% के साथ रहे।
चौथे स्थान पर दिग्गज अभिनेत्री स्मृति ईरानी 4.56% के साथ रहीं, जो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से फिर चर्चा में हैं। पांचवें नंबर पर रूपाली गांगुली रहीं, जिनका शो ‘अनुपमा’ लगातार दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए है।
इसके बाद लिस्ट में शामिल रहे: छठे – रोहित पुरोहित, सातवें – पार्थ समथान, आठवें – शरद केलकर, नौवें – तेजस्वी प्रकाश, दसवें – आयशा सिंह!!
इस हफ्ते सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले टीवी शोज़: पहले नंबर पर रहा नागिन 7 – 8.83% बज़ के साथ टॉप पर। दूसरे नंबर पर लाफ्टर शेफ्स 3, तीसरे पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, चौथे पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, पांचवें पर सेहर होने को है, इसके बाद: छठे – अनुपमा, सातवें – तुम से तुम तक, आठवें – तू जूलियट जट्ट दी, नौवें – मन्नत, दसवें – तारक मेहता का उल्टा चश्मा!!