एक्सक्लूसिव: ज़ी टीवी का ‘पवित्र रिश्ता’ शो फिलहाल रुका, पायलट रिजेक्ट होने के बाद मार्च 2026 में लॉन्च की संभावना!!

Gossips TV के मुताबिक, ज़ी टीवी का बहुप्रतीक्षित फिक्शन शो पवित्र रिश्ता इस वक्त अचानक रोक दिया गया है। अबरार क़ाज़ी और प्रियंशी यादव स्टारर यह शो पहले फरवरी की शुरुआत में ऑन-एयर होने वाला था, लेकिन अब इसकी योजना बदल दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, चैनल को शो का पायलट एपिसोड पसंद नहीं आया। इसी वजह से मेकर्स को पूरा पायलट स्क्रैप कर दोबारा काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ज़ी टीवी चाहता है कि शो की शुरुआत बड़े स्तर पर और बेहद दमदार तरीके से हो, इसलिए क्रिएटिव लेवल पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा रहा।

इसी फैसले के चलते शो की लॉन्च तैयारियों पर तुरंत ब्रेक लगा दिया गया।हालांकि, पवित्र रिश्ता को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है और इसका काम अभी भी जारी है। पहले इसे इसी महीने रात 7:30 बजे के स्लॉट में लाने की योजना थी, लेकिन अब इसकी लॉन्च डेट बढ़ाकर मार्च 2026 कर दी गई है।

खबर यह भी है कि जल्द ही शो का नया प्रोमो दोबारा रिलीज़ किया जा सकता है। शो में अबरार क़ाज़ी संजय के किरदार में नजर आएंगे, जबकि प्रियंशी यादव वृंदा की भूमिका निभाएंगी।

मेकर्स को भरोसा है कि नए बदलावों के बाद शो चैनल और दर्शकों की उम्मीदों पर ज्यादा खरा उतरेगा।आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Gossips TV के साथ