
इशानी : पिहू ने रचाया रोमांटिक प्लान, अनुराग (करम राजपाल) और इशानी (मेघा चक्रवर्ती) का प्यार फिर से लौटेगा? स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप इशानी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।अनुराग और इशानी का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। अनुराग अब थक चुका है और साफ़ कह देता है कि इशानी को जो करना है करे, उसका अब उससे कोई रिश्ता नहीं है।
इशानी भी आगे बढ़ने के लिए राज़ी हो जाती है।पिहू का अनुराग और इशानी को मिलाने का डेट प्लान, लेकिन पिहू ऐसा नहीं होने देगी। वह सबकुछ ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने हाथों में ले लेती है। पिहू अनुराग से मिलने जाती है और उससे बात करने की कोशिश करती है, पर अनुराग मानने को तैयार नहीं होता।
तभी पिहू अपनी चाल चलती है। वह अनुराग और इशानी के लिए एक रोमांटिक डेट प्लान करती है और झूठ बोलकर दोनों को वहाँ बुला लेती है।पिहू को पूरा यक़ीन है कि इस रोमांटिक माहौल में अनुराग और इशानी अपने पुराने प्यार को याद करेंगे और एक-दूसरे से फिर जुड़ जाएंगे।
क्या पिहू की ये कोशिश रंग लाएगी? क्या अनुराग और इशानी का टूटा रिश्ता फिर से जुड़ पाएगा?स्टे ट्यून फ़ॉर मोर एक्साइटिंग अपडेट्स ऑनली ऑन tellyexpress.com.