
मंगल लक्ष्मी : चंडीगढ़ में लक्ष्मी (सानिका अमित) की नई शुरुआत, बरखा और लक्ष्मी की दुश्मनी से उठेगा तूफ़ान, कलर्स का पॉपुलर डेली सोप मंगल लक्ष्मी कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है। लक्ष्मी और कार्तिक अब अलग हो चुके हैं और लक्ष्मी चंडीगढ़ शिफ्ट हो गई है, जहाँ वह एक फैशन ब्रांड में दर्जी का काम करती है।
लक्ष्मी मेहनत तो खूब करती है लेकिन बदले में उसे सिर्फ ताने और अपमान मिलते हैं। फैशन हाउस की बॉस बरखा, लक्ष्मी के डिज़ाइन चुरा कर उन पर अपना नाम चिपका देती है और क्रेडिट भी खुद लेती है।
बरखा का लक्ष्मी के डिज़ाइनों पर वार, बरखा एक चालाक औरत है, जो लक्ष्मी का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वह हर मौके पर लक्ष्मी को नीचा दिखाती है, जबकि लक्ष्मी शोहरत की परवाह किए बिना इस चोरी को नजरअंदाज कर देती है।
लक्ष्मी और बरखा के बीच एक बहस भी होती है, लेकिन लक्ष्मी कुछ खास नहीं कहती और चुपचाप आगे बढ़ जाती है। लक्ष्मी की यह शांति देखकर बरखा हैरान रह जाती है और समझ नहीं पाती कि आखिर लक्ष्मी छुपा क्या रही है।
क्या लक्ष्मी और बरखा की यह दुश्मनी कभी दोस्ती में बदलेगी या फिर आगे और ज़्यादा यातना भरा ड्रामा देखने को मिलेगा?बने रहिए tellyexpress.com के साथ ऐसे ही और मजेदार अपडेट्स के लिए।